PM Kisan की सातवीं किस्त बहुत जल्द खाते में जमा होंने वाली है

 पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। अगले कुछ दिनों के अंदर उनके खाते में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और योजना की शुरुआत से सातवीं किस्त आ जाएगी। मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है। इस साल की तीसरी किस्त एक दिसंबर से आनी शुरू हो जाएगी। 

ऐसे जानें आपको अबतक कितनी किस्त मिली

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।  
  • यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये की किस्त लेकर फंस गए 2.30 लाख किसान
  • सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

Reliance jio