Reliance jio

 

Reliance Jio ने दिवाली से पहले लॉन्च किए तीन नए प्लान, अब हर महीने नहीं पड़ेगी रिचार्ज कराने की जरूरत

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दिवाली से पहले अपने प्रीपेड कस्‍टर्मस के लिए तीन नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लांस लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये है। इन प्लांस में प्रीपेड यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड ऑन नेट कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। हाल ही में ग्राहकों के बीच 336 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स खूब पॉपुलर हो रहे हैं। प्रीपेड यूजर्स को इन प्लांस में सालाना वैलिडिटी मिलती है, जिससे उन्‍हें हर माह रिचार्ज कराने से छुटकारा मि‍लता है। रिलायंस जियो के ये सभी प्लान 336 दिन तक वैलिड रहेंगे। हालांकि, यह प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए हैं।  

रिलायंस जियो ने ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लांस 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये में लॉन्च किए हैं। इन प्लांस में प्रीपेड यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड ऑन नेट कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा।

जियो फोन यूजर्स के लिए 1,001 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का बेनेफिट मिलेगा। इसके साथ पूरे साल के लिए 49जीबी का 4G डेटा मिलेगा, जिसकी डेली लिमिट 150MB होगी। इस प्लान में यूजर्स को नॉन-जियो नंबर के लिए 12,000 मिनट की FUP लिमिट मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी 336 दिन है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

PM Kisan की सातवीं किस्त बहुत जल्द खाते में जमा होंने वाली है